बिजली विभाग की लापरवाही: महिला की खेत में करंट लगने से मौत

कवर्धा : बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक महिला की जान चली गई। पिपरिया थाना क्षेत्र के गांव नवघाटा में नीरा बाई नामक महिला अपने पति के साथ खेत में खाद डाल रही थीं। इस दौरान जमीन से महज 3 फीट ऊपर लटक रहे हाईवोल्टेज तार को हटाने की कोशिश करते समय वह करंट की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका के पति का आरोप है कि बिजली विभाग ने बार-बार शिकायत के बावजूद भी तारों को ठीक नहीं किया था। उन्होंने कहा कि तार जमीन के बहुत करीब लटक रहे थे और इससे हादसे का खतरा बना हुआ था।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

You May Also Like

More From Author