रायपुर: छत्तीसगढ़ की बेटी, वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात के दौरान एक रोचक किस्सा साझा किया। कवर्धा निवासी आकांक्षा ने बताया कि विश्व कप मैच के दौरान वे हनुमान जी की गदा लेकर बेंच पर बैठी रहीं। “विजय के लिए ताकत चाहिए थी, इसलिए गदा साथ रखी। यह शुभचिन्ह बनी,” उन्होंने हंसते हुए कहा।
11 नवंबर को शर्मा के निवास पर हुई भेंट में आकांक्षा ने परिवार संग चर्चा की। शर्मा ने बधाई दी: “कवर्धा की बेटी ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। आपकी सफलता हर लड़की के लिए प्रेरणा।” आकांक्षा ने डाइट टिप्स दिए: “छत्तीसगढ़िया साग-सब्जियां खाएं, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।” शर्मा ने बस्तर ओलंपिक का न्योता दिया। आकांक्षा बोलीं, “घरवालों का साथ मिला, तो सफर आसान हुआ।”
आकांक्षा ने 2025 विश्व कप में टीम को फिट रखा, चोटों से उबारा। मुलाकात में मेडल, स्मृति चिन्ह भेंट।