Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

धान खरीदी में गड़बड़ी का आरोप, बोरियों में पाइप से पानी डालने का वीडियो वायरल

अभनपुर। भलेरा सहकारी समिति में धान खरीदी के दौरान अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों द्वारा धान की बोरियों में पाइप से पानी डाला जा रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने कर्मचारियों को मौके पर ही ऐसा करते हुए पकड़ लिया और विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि धान की बोरियों में पानी डालकर उनका वजन बढ़ाने की कोशिश की जा रही थी, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मामला सामने आने के बाद कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version