अभनपुर: जनपद पंचायत अभनपुर में 2021-22 की गौण खनिज मद राशि के आवंटन को लेकर विवाद बढ़ गया है। 11 जनपद सदस्यों ने पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू के साथ मंत्रालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
सदस्यों का आरोप है कि 29 अप्रैल की बैठक में बिना चर्चा के जल्दबाजी में राशि आवंटन का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। साथ ही प्रभावित ग्रामों को नजरअंदाज कर गैर-प्रभावित क्षेत्रों को ज्यादा राशि देने का आरोप भी लगाया गया है।
सदस्यों ने निष्पक्ष जांच, प्रस्ताव निरस्त करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है।

