बिलासपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिलासपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जिले में दो अलग-अलग ट्रैप कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और बिजली विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई में रतनपुर तहसील के लालपुर पटवारी भानु चंद्राकर को जमीन के नक्शा बंटांकन के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने तहसील कार्यालय में ट्रैप कर आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया।

दूसरी कार्रवाई मस्तूरी में हुई, जहां सीएसपीडीसीएल के बाबू सहदेव कुमार चंद्रा को किसान से बिजली पोल लगाने की प्रक्रिया के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You May Also Like

More From Author