सुकमा: एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों सब इंजीनियर को पकड़ा

सुकमा/छिंदगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में सब इंजीनियर प्रदीप बघेल को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। मौके से रकम, दस्तावेज और मोबाइल जब्त किए गए। जानकारी के अनुसार बघेल ने चिउड़वाड़ा पंचायत में पुलिया निर्माण के भुगतान के एवज में 5 प्रतिशत की रिश्वत मांग थी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई और रंगे हाथों बघेल को पकड़ लिया।

You May Also Like

More From Author