Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

जांजगीर-चांपा में ACB की बड़ी कार्रवाई, CSEB के तीन कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CSEB के ग्रामीण कार्यालय में छापा मारकर तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, जेई राजेंद्र शुक्ला, एई विजय नोरगे और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। यह रकम एचटी लाइन विस्तार के काम के बदले मांगी गई थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए केमिकल युक्त नोटों के साथ आरोपी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है।

Exit mobile version