Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

DEO के कई ठिकानों पर ACB का छापा, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के निवास पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों के आधार पर की गई है। एसीबी की टीम ने बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित उनके आवास के साथ-साथ कवर्धा स्थित निवास पर भी छापा मारा।

इस छापेमारी के बारे में स्थानीय पुलिस को पहले से सूचना नहीं दी गई थी, जिससे जिले के अन्य अधिकारियों को भी इसकी जानकारी नहीं हो पाई। एसीबी के अधिकारी फिलहाल दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। छापेमारी के कारण और इससे संबंधित विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Exit mobile version