Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

पुलिस को चकमा देकर नाली में छिप गया था बदमाश, वीडियो वायरल

अंबिकापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नशीली इंजेक्शन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक बदमाश ने पुलिस को चकमा देकर फरार होने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे नाली से बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, गांधी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कन्या परिसर रोड में दो बदमाश नशीली इंजेक्शन बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन न्यायालय में पेश करने से पहले मेडिकल जांच के लिए अस्पताल जाते समय एक बदमाश फरार हो गया।

बदमाश बनारस रोड के किनारे करीब 2 फीट गहरी नाली में जाकर छिप गया। हालांकि पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और आसपास के लोगों की मदद से उसे नाली से बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मचारी नाली में उतरे हुए हैं और बदमाश को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ देर की जद्दोजहद के बाद वो बदमाश को पकड़कर बाहर निकाल लाते हैं।

Exit mobile version