Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में अवैध वाहन कटिंग और चोरी के लोहे पर कार्रवाई: 7.65 लाख रुपये का सामान जब्त, आधा दर्जन दुकानें सील

रायपुर: जिला प्रशासन, नगर निगम और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को खमतराई और उरला क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे वाहन कटिंग यार्ड और कबाड़ियों पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में चोरी का लोहा, स्कैप, रॉड, पाइप और वाहनों के कबाड़ जब्त किए। साथ ही, आधा दर्जन से अधिक अवैध यार्ड को सील कर दिया गया। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 7 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई के पीछे अवैध वाहन कटिंग और चोरी के लोहे की बिक्री में वृद्धि को बताया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और एएसपी शहर लखन पटले और अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी देवेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान:

Exit mobile version