Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

लोरमी में गौचर भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, वार्डवासियों की शिकायत पर प्रशासन ने शुरू की जांच

लोरमी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 कुंदरापारा के रहवासियों ने शासकीय गौचर भूमि और कोतरी नाला क्षेत्र में कथित अतिक्रमण को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर कबाड़, कचरा और शराब की खाली बोतलें जमा की जा रही हैं, जिससे मंदिर परिसर का वातावरण प्रभावित हो रहा है और बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।

वार्डवासियों ने कलेक्टर जनदर्शन, सीएम हेल्पलाइन और स्थानीय प्रशासन को शिकायत सौंपते हुए 7 अगस्त तक कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर तहसीलदार चंद्रकांत राही और नगर पालिका की टीम ने स्थल निरीक्षण और सीमांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रशासन ने कहा है कि जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने पर राजस्व विभाग और नगर पालिका संयुक्त रूप से शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई करेंगे।

Exit mobile version