आरंग में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 142 हाइवा रेत जब्त

आरंग। अवैध रेत भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गुल्लू के पास 142 हाइवा रेत जब्त की है। राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, गुल्लू-अकोली मार्ग पर सुंदर नगर निवासी प्रिंस जायसवाल की जमीन पर करीब 81 हाइवा रेत का अवैध भंडारण मिला। वहीं गुल्लू-देवरी मार्ग पर आरंग निवासी अविनाश अग्रवाल द्वारा डंप की गई लगभग 61 हाइवा रेत भी बरामद की गई।

प्रशासन ने जब्त की गई पूरी रेत ग्राम पंचायत गुल्लू के सुपुर्द कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि बिना वैध दस्तावेज और रॉयल्टी पर्ची के रेत भंडारण पूरी तरह गैरकानूनी है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

खनिज निरीक्षक Priya Sinha के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में विभागीय अधिकारियों की टीम शामिल रही। प्रशासन ने साफ कहा है कि अवैध उत्खनन और भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You May Also Like

More From Author