सरकारी शराब दुकान में मिलावट का खेल, रंगे हाथों पकड़े गए कर्मचारी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान में शराब में मिलावट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। संभागीय उड़न दस्ता टीम ने दुकान के कर्मचारियों को मिलावट करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

सूचना मिलने पर संभागीय उड़न दस्ता टीम ने वाड्रफनगर विकासखंड के अंतर्गत सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान पर छापा मारा। दुकान में रखी गई मेगडॉनल नंबर वन, 8 पीएम और अन्य ब्रांडेड शराब की बोतलों में मिलावट का पता चला।

टीम ने मौके से एक बोतल पानी भी बरामद की जिसमें एक लीटर अंग्रेजी शराब मिलाकर बेचने के लिए रखी गई थी। दुकान का सीसीटीवी कैमरा खराब होने की बात सामने आई है।

इस मामले में दुकान के सेल्समैन नीरज गुप्ता और दीपक गुप्ता के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 38 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सूत्रों की मानें तो आबकारी विभाग बलरामपुर के अधिकारियों और प्लेसमेंट एजेंसी ईगल हंटर के बीच मिलीभगत की भी आशंका है।

पूरे मामले पर जब डिवीजन आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वाड्रफनगर शासकीय शराब दुकान की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। सभी कर्मचारियों को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

You May Also Like

More From Author