रायपुर। विजय शर्मा ने कहा कि नक्सली नेता पापाराव के आत्मसमर्पण के साथ राज्य में माओवाद का नेतृत्व लगभग समाप्त हो गया है और छत्तीसगढ़ अब लाल आतंक से मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि पापाराव समेत कुल 18 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिनमें 10 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। इनके पास से AK-47, SLR और INSAS सहित कई हथियार बरामद हुए हैं। पापाराव पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
राज्य में हाल के महीनों में बड़े पैमाने पर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जनवरी 2024 से अब तक 2,100 से ज्यादा नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं। हाल ही में 11 मार्च 2026 को 108 नक्सलियों और 1 मार्च को 15 नक्सलियों ने सरेंडर किया, जबकि फरवरी में कांकेर में एक इनामी नक्सली कमांडर ने भी हथियार डाले।

