रायपुर। भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती 2026-27 की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) का परिणाम घोषित हो गया है। रायपुर जिले के 170 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए पात्र घोषित हुए हैं।
पात्र अभ्यर्थियों को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, सिविल लाइन, रायपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन ई-मेल employmentexchange.raipur@yahoo.com के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा की बेहतर तैयारी कराना है।

