रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। पहले यह तारीख 1 अप्रैल तय थी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी, जिसमें 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक के युवा पात्र हैं। अलग-अलग पदों के लिए 8वीं पास से लेकर स्नातक और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
युवाओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क बनाए हैं। रोजगार कार्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय और नगरीय निकायों में आवेदन से जुड़ी जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जरूरत पड़ने पर अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय रायपुर में स्थापित सेना भर्ती हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

