Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अग्निवीर भर्ती 2027: ऑनलाइन पंजीयन शुरू, छत्तीसगढ़ को 1300 पद मिलने की संभावना

रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर 1 अप्रैल 2026 तक अपना पंजीयन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन जुलाई-अगस्त 2026 में किया जाएगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली भर्ती रैली के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के लिए अग्निवीर पदों की संख्या राज्य से प्राप्त पंजीयन की कुल संख्या के अनुपात में तय की जाती है। पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2023-24 में 14,153 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया, जिसमें 895 पद आवंटित हुए। वहीं 2024-25 में 19,355 पंजीयन के मुकाबले 731 पद मिले, जबकि 2025-26 में 28,547 युवाओं ने आवेदन किया।

इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्ष 2027 के लिए छत्तीसगढ़ को लगभग 1100 से 1300 पद आवंटित किए जा सकते हैं। भर्ती को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Exit mobile version