Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर AIIMS में शुरू हुई ड्रोन सेवा, दवाइयां और ब्लड सैंपल पहुंचाएगा ड्रोन

Raipur : रायपुर AIIMS में अब ड्रोन सेवाओं की शुरुआत हो चुकी है, जिसका उद्देश्य दवाएं और ब्लड सैंपल तेजी से लाना और ले जाना है। इस सेवा का उद्घाटन सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ड्रोन उड़ाने का प्रतीकात्मक बटन दबाकर किया। फिलहाल, ड्रोन सेवा का प्रयोग पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा तक दवाएं और लैब नमूने भेजने के लिए किया जाएगा।

AIIMS रायपुर के सीईओ, लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) ने बताया कि यह सेवा फिलहाल सीमित है, पर भविष्य में इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ग्रीन जोन क्षेत्रों में भी विस्तारित किया जाएगा। इस मौके पर AIIMS रायपुर के फेकल्टी मेंबर्स, नर्सिंग स्टाफ और छात्रों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस नई स्वास्थ्य क्रांति का हिस्सा बनकर इसे सराहा।

आयुर्वेद दिवस पर शुरू की गई यह पहल, आयुष मंत्रालय की तरफ से हेल्थकेयर में तकनीकी और डिजिटल समाधान लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से न केवल रोगियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और गति भी बढ़ेगी, जिससे आयुष्मान भारत जैसे हेल्थ मिशनों को नई दिशा मिलेगी।

https://khabarmitan.com/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-29-at-6.06.17-PM.mp4
Exit mobile version