Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अटल प्रतिमा विवाद पर बोले अजय चंद्राकर, पूरे प्रदेश में हो प्रतिमाओं की जांच, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

Ajay Chandrakar

Ajay Chandrakar

रायपुर। कटघोरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा की जगह सीमेंट की प्रतिमा लगाए जाने के मामले में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि केवल एक सब इंजीनियर का निलंबन पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रदेशभर में स्थापित अटल प्रतिमाओं की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

बस्तर पंडुम में भ्रष्टाचार के कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए चंद्राकर ने कहा कि कार्यक्रम का ऑडिट होगा और यह कांग्रेस के राजीव मितान क्लब जैसा नहीं है। स्मार्ट मीटर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में हुई थी, इसलिए कांग्रेस को पहले उनसे जवाब मांगना चाहिए।

कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी अंदरूनी कलह से जूझ रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की हत्या पर उन्होंने इसे टारगेट किलिंग बताते हुए आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की।

Exit mobile version