ईडी अफवाहों पर अजय चंद्राकर का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर। ईडी की कार्रवाई को लेकर फैल रही अफवाहों पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने कहा कि वे राजनीति में मुकाबला करने में सक्षम हैं और कमर के नीचे वार को संघर्ष नहीं मानते। उन्होंने विरोधियों को खुली लड़ाई की चुनौती दी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन पर उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की टीम में छत्तीसगढ़ के नेताओं को फायदा मिलेगा। डीएड-बीएड अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि सरकार नियमानुसार भर्तियां करती है।

मनरेगा और ‘जी राम जी’ मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस फिजूल के आरोप लगाती है। महिला कांग्रेस नेता गुंजन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए निर्भया फंड के उपयोग पर सवाल उठाया। वहीं, छत्तीसगढ़ बजट को लेकर उन्होंने कहा कि बजट का आकार बढ़ रहा है और यह जनभावना के अनुरूप होगा।

You May Also Like

More From Author