नायब तहसीलदार विवाद: अजय चंद्राकर बोले- दबाव नहीं, लक्ष्मण रेखा लांघने वाले की हो जांच

रायपुर। सरगुजा जिले के सीतापुर में नायब तहसीलदार से कथित मारपीट के मामले में जारी तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की हड़ताल के बीच वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि केवल दबाव बनाने के बजाय यह देखा जाना चाहिए कि आखिर लक्ष्मण रेखा किसने लांघी। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की गरिमा का सम्मान होना चाहिए।

बता दें कि भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट का आरोप है। घटना के विरोध में राजस्व अधिकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

वहीं हसदेव अरण्य मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के प्रस्तावित प्रदर्शन पर तंज कसते हुए चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार ने अपने कार्यकाल में हसदेव अरण्य को लेकर क्या कदम उठाए, इसकी जानकारी दस्तावेजों सहित सार्वजनिक करनी चाहिए।

You May Also Like

More From Author