Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अधिकारी को लेकर अजय चंद्राकर का विवादित बयान, वीडियो वायरल होने के बाद सियासत गरमाई

रायपुर। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सिंचाई अधिकारी को लेकर नाराजगी जताते हुए विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। मामला किसानों की धान की फसल के लिए बांध से पानी छोड़े जाने से जुड़ा बताया जा रहा है।

वीडियो में चंद्राकर अधिकारी की उस कथित टिप्पणी पर नाराजगी जताते सुनाई दे रहे हैं, जिसमें ग्रामीणों के पानी की मांग को लेकर ‘नेतागिरी’ करने की बात कही गई थी। इसी दौरान उन्होंने अधिकारी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की।

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने चंद्राकर के बयान पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा नेतृत्व से मामले पर संज्ञान लेने की मांग की और चंद्राकर पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

Exit mobile version