Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अकलतरा में अनोखा प्रदर्शन, नाली के गंदे पानी में बैठकर लोगों ने किया नाश्ता और स्नान

अकलतरा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में नाली और सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। वार्डवासियों ने गली में जमा गंदे पानी के बीच बैठकर नाश्ता किया और इसी पानी में साबुन लगाकर स्नान कर प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर खींचा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नाली निर्माण नहीं होने के कारण बारिश के दौरान गंदा पानी गलियों और घरों में भर जाता है। जलभराव से मच्छरों और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। नाली और सड़क निर्माण के लिए जारी टेंडर निरस्त होने से भी लोगों में नाराजगी है।

समस्या के समाधान की मांग को लेकर वार्डवासियों ने अकलतरा-पामगढ़ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम के लिखित आश्वासन के बाद प्रदर्शन और चक्काजाम समाप्त किया गया।

Exit mobile version