Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, अकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार

सरगुजा।कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्थानीय विधायकों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने अकांक्षा टोप्पो के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने धारा 353(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अकांक्षा टोप्पो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ अभद्र, अशोभनीय और मर्यादाहीन भाषा का इस्तेमाल किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद सीतापुर थाना पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।

पुलिस का कहना है कि अकांक्षा टोप्पो पत्रकार न होते हुए भी स्वयं को पत्रकार के रूप में प्रस्तुत कर सोशल मीडिया के जरिए झूठी और भ्रामक जानकारियां प्रसारित कर रही थीं, जिससे आमजन में गलत संदेश जा रहा था। बताया गया है कि इस तरह के मामलों में उनके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

इस प्रकरण में आरोप है कि उन्होंने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए शासकीय भूमि से जुड़े मामले में कथित रूप से झूठे आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम विवेचना के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version