Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर पहुंचीं अलका लांबा, भाजपा पर बोला हमला, महिला आरक्षण और NEET पर केंद्र को घेरा

रायपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचीं। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी की विचारधारा पर चलती है और भाजपा नफरत की राजनीति करती है।

अलका लांबा ने NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग दोहराई और जुलाई में “चलो संसद, मेरा हक” अभियान चलाने की घोषणा की। साथ ही NCERT की पुस्तकों में बदलाव को शिक्षा का राजनीतिकरण बताते हुए इसकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस का सदस्यता अभियान भी जारी है और संगठन विस्तार पर जोर दिया जा रहा है।

Exit mobile version