Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अमाली कोल वॉशरी परियोजना का विरोध तेज, जनसुनवाई स्थगित करने की मांग

बिलासपुर के कोटा विकासखंड के ग्राम अमाली में प्रस्तावित कोल वॉशरी परियोजना का ग्रामीणों ने एक बार फिर विरोध शुरू कर दिया है। 19 जून को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों ने इसे स्थगित करने की मांग की है। उनका आरोप है कि परियोजना कृषि भूमि पर स्थापित की जा रही है और ग्रामसभा की सहमति के बिना आगे बढ़ाई जा रही है, जो पेसा एक्ट के प्रावधानों के खिलाफ है। ग्रामीणों को आशंका है कि कोल वॉशरी से प्रदूषण बढ़ेगा और अचानकमार टाइगर रिजर्व समेत पर्यावरण व वन्यजीवों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रशासन द्वारा जनसुनवाई नहीं टालने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Exit mobile version