अंबिकापुर घटना पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान, आरोपी चिन्हित, जल्द गिरफ्तारी

रायपुर: अंबिकापुर में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आरोपी स्थानीय है और उसकी पहचान कर ली गई है, जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

टीएस सिंहदेव की कड़ी कार्रवाई की मांग पर उन्होंने कहा कि सजा देना न्यायालय का अधिकार है, सरकार और पुलिस साक्ष्य प्रस्तुत कर दोषी को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेंगी।

वहीं, विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में भाजपा के बढ़ते जनाधार का दावा किया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि असम में भाजपा ने बेहतर काम किया है और जहां भी भूपेश बघेल जाते हैं, वहां भाजपा को फायदा होता है।

साथ ही ताड़मेटला घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से जुड़े कई लोग अब खत्म हो चुके हैं या पुनर्वास कर चुके हैं।

You May Also Like

More From Author