Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अंबिकापुर-कोलकाता फ्लाइट सेवा शुरू: हफ्ते में दो दिन मिलेगी उड़ान की सुविधा

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। एलायंस एयर अब सप्ताह में दो दिन इस रूट पर उड़ान संचालित करेगी। हाल ही में एयरलाइन ने अंबिकापुर से दिल्ली के लिए भी सेवा शुरू की है।

अंबिकापुर-कोलकाता फ्लाइट गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। गुरुवार को विमान बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर पहुंचेगा और वहां से कोलकाता के लिए रवाना होगा, जबकि शनिवार को अंबिकापुर से बिलासपुर के जरिए कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा। पहली उड़ान गुरुवार सुबह 10:25 बजे अंबिकापुर से रवाना होगी।

एलायंस एयर ने अपने विंटर शेड्यूल में अंबिकापुर को दिल्ली और कोलकाता से जोड़ा है। अंबिकापुर-दिल्ली सेवा का वर्चुअल शुभारंभ 30 मार्च को किया गया था, जिसमें पहली उड़ान मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा से दिल्ली के लिए रवाना हुई।

दिल्ली के लिए फ्लाइट सप्ताह में सोमवार और बुधवार को उपलब्ध होगी, जिसका किराया लगभग 6,500 रुपये तय किया गया है। वहीं कोलकाता के लिए बेस किराया करीब 6,000 रुपये रखा गया है, जो बुकिंग के अनुसार बदल सकता है।

फ्लाइट शेड्यूल (अंबिकापुर-कोलकाता):

इधर, जनप्रतिनिधियों ने रायपुर-अंबिकापुर-वाराणसी हवाई सेवा शुरू करने की मांग भी उठाई है। इसके लिए एयरलाइंस से चर्चा जारी है और जल्द इस रूट पर भी सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Exit mobile version