Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अमित बघेल गिरफ्तारी से फरार, पुलिस की लगातार दबिश

रायपुर. महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस रविवार को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची, लेकिन वे पीछे के रास्ते से भाग निकले। मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। रायपुर समेत प्रदेशभर में उनकी तलाश जारी है और कई जगह दबिश दी गई है। उनके खिलाफ देवेंद्रनगर और कोतवाली थाने में FIR दर्ज है।

रायपुर एसएसपी ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले में अब चार से ज्यादा राज्यों में भी शिकायतें दर्ज हुई हैं। वहीं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़फोड़ मामले में पुलिस पहले ही आरोपी मनोज कुर्रे को गिरफ्तार कर चुकी है।

Exit mobile version