Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली रैली

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद रहे छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल बुधवार को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। उनकी रिहाई पर समर्थकों ने जेल के बाहर जोरदार स्वागत किया और सेंट्रल जेल से घड़ी चौक तक रैली निकाली।

अमित बघेल को 17 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। अदालत की शर्तों के अनुसार उन्हें करीब तीन महीने तक रायपुर जिले से बाहर रहना होगा।

गौरतलब है कि 10 जून 2024 को बलौदाबाजार में जैतखाम विवाद को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। आरोप है कि उग्र भीड़ ने कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय में तोड़फोड़, आगजनी की तथा पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। इसी मामले में अमित बघेल को गिरफ्तार किया गया था।

Exit mobile version