रायपुर: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें बढ़ गईं। रायपुर पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया। SSP लाल उमेद सिंह ने वीडियो संदेश में अपील की- “जो कोई अमित बघेल का पता बताएगा, उसे 5 हजार इनाम मिलेगा। सूचना गुप्त रखी जाएगी।”
मामला विवादित बयान से जुड़ा। बघेल ने सिंधी समाज पर अपशब्द कहे, जिसके बाद कोतवाली व देवेंद्रनगर थाने में हेट स्पीच के तहत FIR दर्ज। पुलिस ने रविवार रात सद्दू के शिवेंद्र वर्मा व टिकरापारा के अजय यादव के घर छापे मारे। बघेल फरार, कई राज्यों में केस।
सूत्रों के मुताबिक, बघेल हाईकोर्ट जा सकते हैं। पुलिस ने अग्रिम जमानत के खिलाफ कैविएट दाखिल किया- “कोई अंतरिम राहत बिना राज्य पक्ष सुने न दी जाए।” तलाशी अभियान तेज, विशेष टीमें लगीं।
पूर्व CM भूपेश बघेल ने तंज कसा- “सरकार क्षेत्रीयता के जहर को बढ़ावा दे रही। अमित जैसे लोगों से सामाजिक सौहार्द्र खतरे में।” मंत्री अजय वर्मा बोले- “बघेल ने ही क्षेत्रीयता का जहर बोया। BJP शांति बनाए रखने को प्रतिबद्ध।” विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया। SSP ने अपील की- “धर्म-समाज पर टिप्पणी न करें, पुलिस पर भरोसा रखें।”