रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे का मंगलवार को दूसरा दिन है। आज उनकी अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित होगी, जिसमें चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
बैठक में विभिन्न क्षेत्रीय और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद दोपहर 3 बजे अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान बस्तर क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।
इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाम 3:45 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


