Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में 60वीं DG-IG कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, अमित शाह बोले– जल्द नक्सलवाद होगा पूरी तरह समाप्त

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय 60वीं DG-IG कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में DG-IG कॉन्फ्रेंस अब देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े समाधानों, चुनौतियों और रणनीतियों पर नीति निर्माण का एक सशक्त मंच बनकर उभरी है।

गृह मंत्री शाह ने नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए ठोस कदमों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले 7 वर्षों में 586 फोर्टिफाइड पुलिस Stations स्थापित किए गए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। इसका परिणाम है कि 2014 में नक्सल प्रभावित 126 जिले, आज घटकर सिर्फ 11 रह गए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगली DGsP-IGsP कॉन्फ्रेंस से पहले देश नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि देश पिछले 40 वर्षों से नक्सलवाद की चुनौती झेल रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने देश के तीन प्रमुख सुरक्षा हॉटस्पॉट—नक्सलवाद, नॉर्थ-ईस्ट और जम्मू-कश्मीर—के स्थायी समाधान पर काम किया है और अब ये क्षेत्र तेजी से मुख्यधारा की ओर बढ़ रहे हैं।

Exit mobile version