नक्सलवाद पर शाह का ‘फाइनल प्रहार’: मिशन 31 मार्च के लिए रायपुर में आज हाईलेवल मीटिंग; 3 दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे गृहमंत्री

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार शाम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। 2 महीने के भीतर यह उनका दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है, जिसे नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की ‘अंतिम निर्णायक लड़ाई’ के रूप में देखा जा रहा है। शाह का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब उनके द्वारा घोषित 31 मार्च 2026 की डेडलाइन में अब केवल 50 दिन ही शेष बचे हैं।

आज की हाईलेवल मीटिंग: होटल मेफेयर में बनेगा ‘फाइनल ब्लूप्रिंट’

अमित शाह आज (8 फरवरी) सुबह 10:30 बजे से रायपुर के होटल मेफेयर में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक (LWE Review Meeting) की अध्यक्षता करेंगे।

शामिल होंगे दिग्गज: बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा समेत केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों (CRPF, BSF, ITBP) के बड़े अधिकारी शामिल रहेंगे।

चार राज्यों का फोकस: इस बैठक में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ तेलंगाना, महाराष्ट्र और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में जारी नक्सल विरोधी अभियानों और इंटेलिजेंस शेयरिंग पर चर्चा होगी।

ऑपरेशन क्लीन: माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद बस्तर के अंदरूनी इलाकों में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसे बड़े ऑपरेशनों को हरी झंडी दी जा सकती है।

तीन दिनों का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

1. 7 फरवरी (शनिवार रात): रायपुर आगमन और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग।

2. 8 फरवरी (रविवार): पूरे दिन नक्सलवाद पर मैराथन बैठक। शाम को ‘छत्तीसगढ़@25’ नेशनल कॉन्क्लेव में शिरकत।

3. 9 फरवरी (सोमवार): बस्तर (जगदलपुर) रवानगी, जहां वे ऐतिहासिक ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

क्या है 31 मार्च का लक्ष्य?

अमित शाह ने सार्वजनिक मंचों से ऐलान किया है कि 31 मार्च 2026 तक देश से वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) को पूरी तरह जड़ से मिटा दिया जाएगा। हाल के महीनों में छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय बलों ने सैकड़ों नक्सलियों को ढेर कर और दर्जनों नए सुरक्षा कैंप (FOBs) स्थापित कर इस दिशा में बड़ी बढ़त बनाई है।

You May Also Like

More From Author