Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बस्तर में 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

रायपुर: बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक 19 मई को जगदलपुर में आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

अमित शाह 18 मई की रात जगदलपुर पहुंचेंगे और वहीं रुकने के बाद 19 मई को बैठक लेकर शाम को दिल्ली लौटेंगे। बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं और मुख्य सचिव ने विभागों से पिछली बैठक के आधार पर रिपोर्ट मांगी है।

इस बैठक में चार राज्यों के बीच विकास, सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और अंतर-राज्यीय मुद्दों पर चर्चा होगी। यह नक्सल प्रभावित बस्तर में शांति के बाद पहली बड़ी उच्चस्तरीय बैठक मानी जा रही है।

Exit mobile version