रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। रात 8:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे नवा रायपुर स्थित होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।
18 मई की सुबह 10:30 बजे गृह मंत्री रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में डायल-112 के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे वे जगदलपुर पहुंचेंगे और बस्तर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। नेटनार में जनसुविधा केंद्र का शुभारंभ करने के साथ ही शाम को जगदलपुर में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। गृह मंत्री का रात्रि विश्राम जगदलपुर में होगा।
19 मई को सुबह 11 बजे से जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता अमित शाह करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। नक्सलवाद के खात्मे के बाद अमित शाह का यह पहला बस्तर दौरा माना जा रहा है। बैठक के बाद उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित है। इसके बाद वे दोपहर करीब 3:40 बजे जगदलपुर से दिल्ली रवाना होंगे।

