रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे, जहां रायपुर विमानतल पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, और डीजीपी अरुण देव गौतम ने उनका स्वागत किया।
पहला दिन (22 जून):
अमित शाह दोपहर 1:45 बजे रायपुर पहुंचे, जहां से वे सीधे नवा रायपुर स्थित बंजारी सेक्टर-2 पहुंचे। यहां उन्होंने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के रायपुर परिसर के शिलान्यास समारोह में भाग लिया।
इसके बाद दोपहर 2:50 बजे वे होटल मेफेयर रिसॉर्ट पहुंचे, जहां लंच के पश्चात 3:15 से 4:15 बजे तक उन्होंने NFSU और CFSU परिसरों के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया।
शाम 4:20 से 6:20 बजे तक, गृहमंत्री ने छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्यों के DGP और ADGP के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इसके बाद 6:30 से 8:00 बजे तक वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) को लेकर सुरक्षा रणनीतियों की समीक्षा बैठक हुई। रात्रि विश्राम उन्होंने होटल मेफेयर में ही किया।
दूसरा दिन (23 जून):
अमित शाह सुबह 11:15 बजे BSF के हेलीकॉप्टर से नारायणपुर जिले के इरकभट्टी कैंप के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों से संवाद किया, ग्राम भ्रमण किया और दोपहर का भोजन बीएसएफ कैंप में जवानों के साथ किया।
इसके बाद वे इरकभट्टी कैंप में सुरक्षा स्थिति पर बीएसएफ जवानों के साथ बातचीत में शामिल हुए। दिन में लगभग 3:30 बजे वे रायपुर के लिए रवाना हुए और शाम 4:30 बजे दिल्ली वापसी के लिए प्रस्थान किया।

