दिल्ली: भारत गोसेवक समाज की वार्षिक बैठक आज दिनांक 1 सितंबर को समाज के मुख्यालय 3, सदर थाना रोड दिल्ली स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के सदस्यों ने गौसेवा के लिए नए संकल्प लिए और आगामी वर्ष के लिए कार्ययोजना तैयार की।
पदाधिकारियों का चयन: बैठक में सर्वसम्मति से कमलेश पारीक “कमल” को पुनः अध्यक्ष और राजकुमार अग्रवाल को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा, श्रवण चौहान को संयोजक, मोहम्मद फैज खान को प्रचार प्रमुख, मनीष सक्सेना को मीडिया प्रभारी, उत्तम अग्रवाल को सदस्यता अभियान प्रमुख और मदन चंद्र कर्नाटक को विधि सलाहकार नियुक्त किया गया। आशीष सिंघल, मनोज चड्ढा और अश्विन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया।
पिछले वर्ष का प्रतिवेदन और भविष्य की योजनाएं: बैठक में श्रवण चौहान ने पिछले वर्ष संस्था द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सदस्यों ने आगामी वर्ष के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। अध्यक्ष कमलेश पारीक ने गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को गौमाता की सेवा के लिए और अधिक कार्य करने चाहिए।
समाज का इतिहास: ज्ञात हो कि भारत गोसेवक समाज की स्थापना महान स्वतंत्रता सेनानी और गोभक्त लाला हरदेव सहाय जी ने सन 1949 में गुरु गोलवलकर जी के सानिध्य में की थी।
बैठक में उपस्थित सदस्य: बैठक में रतन जाखड़, प्रवीण गर्ग, आशीष सिंघल, अश्विन कुमार, योगाचार्य डॉ. राकेश त्रिपाठी (दिल्ली) और सुश्री मेई कारगा (अरुणाचल प्रदेश) जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
