Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता, बीजापुर में 30 नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई रंग ला रही है। ताजा मामला सामने आया है, जिसमें 30 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में मिलिट्री कंपनी नंबर 02 के पीपीसीएम, प्लाटून नंबर 32 के पीपीएसएम, पीएलजीए बटालियन नंबर 10 के सदस्य, जनताना सरकार अध्यक्ष, DKMS अध्यक्ष सहित कई दिग्गज शामिल हैं।

यह जानकारी भी सामने आ रही है कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25000-25000 रुपए दिए गए हैं।

गौरतलब है कि 2024 में अब तक 180 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं और 76 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

बीजापुर में सेना की सफलता

बीते दिनों बीजापुर जिले में सेना के जवानों को भी बड़ी सफलता हाथ लगी थी। बासागुड़ा थानाक्षेत्र के चिपुरभट्टी इलाके में तालपेरू नदी के किनारे DRG, CRPF और कोबरा के जवानों की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में जवानों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया था और हथियार भी बरामद किए थे।

यह घटना होली के बाद हुई थी, जब नक्सलियों ने जिले के बासागुड़ा में 3 ग्रामीणों की हत्या कर दी थी।

Exit mobile version