Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

आरंग में कैश संकट पर किसानों का हंगामा, चक्काजाम के बाद शुरू हुआ भुगतान

आरंग। जिला सहकारी बैंक आरंग में कैश की कमी को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। दिनभर पैसे के इंतजार में परेशान किसानों ने शाम 7 बजे आरंग-खरोरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा और थाना प्रभारी राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत कराया। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

कैश वैन पहुंचने के बाद हुआ भुगतान

प्रदर्शन के कुछ देर बाद बैंक में कैश वैन पहुंची और किसानों को भुगतान शुरू किया गया। इस दौरान कई महिला किसान भी मौजूद थीं, जो 20 किमी दूर से पैसे निकालने आई थीं। वहीं, कुछ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशी भी शामिल थे, जिन्हें चुनावी खर्च के लिए नकदी की जरूरत थी।

बैंक में बनी रहती है कैश की समस्या

आरंग के जिला सहकारी बैंक में कैश संकट कोई नया मुद्दा नहीं है। यह समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे किसानों को बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मुद्दे को मीडिया द्वारा कई बार उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया

Exit mobile version