आरंग में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित कहुआ लकड़ी ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

आरंग। वनमंडलाधिकारी रायपुर लोकनाथ पटेल के मार्गदर्शन में उपवनमंडलाधिकारी आनंद कुदरिया और परिक्षेत्राधिकारी नवा रायपुर अटल नगर चंद्रप्रकाश महोबिया के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। वन मंडल स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने सहायक प्रभारी एवं परिक्षेत्र सहायक आरंग संतोष सामंतराय के साथ प्रतिबंधित कहुआ की लकड़ी का अवैध परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया।

उड़नदस्ता टीम ने ट्रैक्टर को ग्राम निसदा के पास रोका। बताया गया है कि यह ट्रैक्टर ग्राम फरफौद निवासी श्रवण धीवर का है। वन विभाग ने ट्रैक्टर और अवैध लकड़ी को जब्त कर नियम अनुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वन विभाग के अनुसार, इससे पहले भी वन्य प्राणियों के शिकार और अवैध तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष सामंतराय ने कहा कि वनमंडलाधिकारी लोकनाथ पटेल के निर्देशन में रायपुर वनमंडल में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से नकेल कसी जा रही है।

कार्रवाई के दौरान आरंग वन परिक्षेत्र के वनरक्षक दिलीप परमार, दौलत साहू, सावन साहू, वनपाल चंदूलाल कसेर, सुरक्षा श्रमिक पूसऊ निषाद, चंद्रशेखर ध्रुव और वाहन चालक मुनीर खान मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author