Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

आरंग में 43.77 लाख के गबन पर बड़ी कार्रवाई, 4 पूर्व सरपंचों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

आरंग। रायपुर जिले के आरंग अनुविभाग में शासकीय राशि के गबन और वित्तीय अनियमितता के मामलों में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विहित प्राधिकारी अभिलाषा पैकरा ने चार पूर्व सरपंचों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर उन्हें सिविल जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

प्रशासन के अनुसार, चारों पूर्व सरपंचों से कुल 43.77 लाख रुपये की शासकीय राशि की वसूली की जानी है। कारण बताओ नोटिस के बावजूद संतोषजनक जवाब या राशि जमा नहीं किए जाने पर यह कार्रवाई की गई। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आरोपियों को हिरासत में लेकर केंद्रीय जेल रायपुर भेजा जाए।

आदेश के अनुसार, बकाया राशि जमा नहीं करने पर संबंधित पूर्व सरपंचों को अधिकतम 30 दिनों तक सिविल जेल में रखा जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय धन के दुरुपयोग के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version