अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के नए पूर्णकालिक डीजीपी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को राज्य का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

अरुण देव गौतम अब तक प्रभारी डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यूपीएससी पैनल की अनुशंसा के बाद राज्य शासन ने उन्हें नियमित डीजीपी बनाया है।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले गौतम किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एमए और जेएनयू से अंतरराष्ट्रीय कानून में एमफिल किया है।

पहले प्रयास में यूपीएससी में असफल रहने के बाद उन्होंने दूसरी कोशिश में सफलता हासिल की और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी बने। मध्यप्रदेश कैडर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले गौतम ने जबलपुर, बिलासपुर, कवर्धा और भोपाल समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।

You May Also Like

More From Author