रायपुर। श्रीनगर में आयोजित केंद्रीय खेल चिंतन शिविर में उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने ‘गुड गवर्नेंस इन स्पोर्ट्स’ सत्र की अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ की खेल योजनाओं और बेस्ट गवर्नेंस प्रैक्टिसेस को प्रस्तुत किया। उन्होंने अन्य राज्यों के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अनुभव साझा किए और सुझाव भी लिए, जिसे प्रतिनिधियों ने सराहा।
शिविर में खेल अवसंरचना, प्रतिभा विकास, स्पोर्ट्स स्टार्टअप्स और खेल सामग्री निर्माण को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और एज फ्रॉड रोकने के लिए सख्त उपायों पर भी जोर दिया गया।
अंतिम सत्र ‘माई भारत’ योजना पर केंद्रित रहा, जिसमें युवाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर चर्चा हुई। समापन पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने युवा मामलों पर अलग चिंतन शिविर आयोजित करने की घोषणा की।

