Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम से पहले अरुण साव का बड़ा दावा, TMC और कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर। पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम से पहले डिप्टी सीएम अरुण साव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों में बीजेपी को बड़ी सफलता मिलेगी और बंगाल में “कमल खिलेगा”, जबकि टीएमसी के साथ “खेला” होगा।

साव ने असम और पांडुचेरी में भी बीजेपी की सरकार बनने की बात कही। उन्होंने ममता बनर्जी पर घुसपैठियों का साथ देने का आरोप लगाया।

वहीं, कांग्रेस के महंगाई विरोध प्रदर्शन पर हमला करते हुए साव ने कहा कि कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम उजागर होता है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महंगाई अन्य देशों की तुलना में कम है।

Exit mobile version