Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

चरणदास महंत पर टिप्पणी को लेकर अटल श्रीवास्तव का पलटवार, बोले- कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। बजरंग दल के एक नेता द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को लेकर दिए गए बयान पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। गौरेला में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं के सम्मान से समझौता नहीं करेगी और किसी भी तरह की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर में बजरंग दल के नेता ने चरणदास महंत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें देख लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करेगा या गलत व्यवहार करेगा तो पार्टी कार्यकर्ता उसका जवाब देना जानते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में चरणदास महंत ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में विवाद खड़ा हो गया। महंत के बयान पर रामभद्राचार्य ने भी प्रतिक्रिया दी थी, जबकि कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई थी। इसी विवाद के बीच अब दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

Exit mobile version