भिलाई में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थर से सिर कुचलने की कोशिश

दुर्ग। भिलाई के सतनाम नगर इलाके में एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने का प्रयास किया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना भिलाई नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36, फल मंडी सतनाम नगर की है। घायल युवक की पहचान नील कमल जांगड़े के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत पर छावनी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

You May Also Like

More From Author