Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बालोद में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कृषि सामग्री से भरा गोदाम सील

बालोद। डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा स्थित मेसर्स मारूति एग्रो बायोटेक के गोदाम पर कृषि विभाग की टीम ने छापा मारकर अवैध रूप से कृषि आदान सामग्री के भंडारण और पैकेजिंग का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान गोदाम से बड़ी मात्रा में जैव उर्वरक, कच्चा माल, पैकिंग मशीनें और अन्य सामग्री जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में विभाग ने सामग्री के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। कृषि विभाग ने किसानों से केवल अधिकृत और लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खाद, बीज और कीटनाशक खरीदने तथा बिल लेने की अपील की है।

Exit mobile version