Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बालोद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 3 ट्रैक्टर और माजदा जब्त

बालोद। वन विभाग ने देर रात कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित लकड़ी के अवैध परिवहन में लगे तीन ट्रैक्टर और एक माजदा वाहन जब्त किया। सभी वाहनों को दल्लीराजहरा डिपो लाकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग की टीम ने ठेमाबुजुर्ग-पचेड़ा मुख्य मार्ग से लकड़ी से भरा माजदा और पटेली-घोठिया मार्ग से तीन ट्रैक्टर पकड़े। वाहन कथित रूप से लकड़ी तस्कर ओमकार और शेखर से जुड़े बताए जा रहे हैं। चारों वाहनों के चालकों को भी पकड़ा गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पंचायत के कथित फर्जी लेटरहेड के जरिए लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष ठाकुर, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी युगल किशोर सोनबरसा और वन विभाग के कर्मचारियों की भूमिका रही।

Exit mobile version