Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बालोद में पशु तस्करी के शक में भीड़ की बर्बरता, तीन आरोपी गिरफ्तार

बालोद। जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के शक में भीड़ द्वारा तीन युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवकों को वाहन से उतारकर पीटा, उनके कपड़े उतरवाए और अपमानजनक तरीके से उन पर पेशाब किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पीड़ितों के अनुसार, धमतरी निवासी वेद प्रकाश साहू सहित तीन युवक वैध दस्तावेजों के साथ छह बछड़ों को टाटा एस वाहन से करहिभदर मवेशी बाजार ले जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11:15 बजे भरदा–पेवरों मार्ग पर उनकी गाड़ी रोककर उन्हें बेल्ट, डंडे और हाथ-मुक्कों से पीटा गया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के विरोध में साहू समाज के लोग गुरुर थाना पहुंचे और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और मवेशी ले जाने वाले युवकों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version